Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

कानपुर हादसा: : 14 करोड़ की लैम्बोर्गिनी को VIP ट्रीटमेंट, 6 लोगों को कुचलने वाला आरोपी छूटा

Munesh Kumar Shukla Mon, Feb 9, 2026

कानपुर: VIP रोड पर तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार से 6 लोगों को उड़ाने के मामले में आखिर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर FIR दर्ज की है। जबकि, कारोबारी के बेटे और उसकी पूरी जानकारी पुलिस के पास है। इसके बाद भी गाड़ी नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। पहले तो पुलिस ने आरोपी को थाने से छोड़ दिया। अब गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्वाल टोली थाने में 14 करोड़ की कार को VIP प्रोटोकॉल मिला। ब्लैक कवर से पुलिस ने कार को ढंका दिया था। FIR के मुताबिक, चमनगंज घुसियाना निवासी मोहम्मद इस्लाम ने बताया- 8 फरवरी की दोपहर 1:45 बजे झूला पार्क चौराहे के पास अपने दोस्त का सड़क के किनारे खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान VIP रोड पर परमट की ओर से आ रही बेकाबू लेम्बोर्गिनी कार ने मेरे बगल में खड़ी बुलेट में तेजी से टक्कर मारते हुए मुझे भी जोरदार टक्कर मारी दी। इससे मेरे बाएं पैर में गंभीर चोट आ गई और बुलेट भी छतिग्रस्त हुई है। इसके साथ ही गाड़ी की चपेट में आने से अन्य कई लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में रविवार देर रात गाड़ी नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की मानें तो अब रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी ड्राइवर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।