Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

कानपुर : आस्था सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच, ऋतु के पति से 20 मिनट पूछताछ

Munesh Kumar Shukla Fri, Feb 13, 2026

कानपुर के HDFC बैंक में ‘मैं ठाकुर हूं’ कहने वाली कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में आस्था सिंह भदौरिया और ऋतु त्रिपाठी ने पनकी थाने में अलग-अलग तहरीर दी थी। आस्था ने पूर्व बैंककर्मी ऋतु त्रिपाठी, उनके पति और ननद के खिलाफ वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जबकि ऋतु ने धमकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पुलिस ने ऋतु के पति ऋषि त्रिपाठी से करीब 20 मिनट तक पूछताछ की। पति ने वीडियो वायरल करने से इनकार किया है। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया-

आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के मामले की जांच की जा रही है। बैंक बीते तीन दिनों से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। इस वजह से जांच अटकी हुई है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।