कानपुर : कानपुर में डॉक्टरों की गलती से मृत घोषित युवक अब फिर से जीवित
Munesh Kumar Shukla Thu, Feb 26, 2026
कानपुर के मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को जिंदा रहने के बावजूद मृत घोषित कर दिया गया था। पांच महीने पहले उसके डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद उसका नाम राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों से कट गया था। हालाँकि, लगातार कोशिशों और अधिकारियों तक शिकायत पहुँचाने के बाद अब उसका बायोमेट्रिक अपडेट कर दिया गया है और अस्पताल प्रशासन ने डेथ सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया है।यह मामला गोविंद नगर क्षेत्र के निराला नगर निवासी गौरव शाहू का है। गौरव लावारिस लोगों को अस्पताल में एडमिट और अंतिम संस्कार कराने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को उन्होंने एक लावारिस मरीज को मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इसके बाद 12 सितंबर 2025 को मरीज की मृत्यु हो गई। गौरव का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनका आधार कार्ड, जो पैरोकारी कार्यों में लगा हुआ था, उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस गलती के कारण गौरव के बैंक खाते और सरकारी राशन कार्ड भी ब्लॉक हो गए। उन्होंने बताया, “जब मैं जनवरी 2026 में राशन लेने गया, तो मेरा नाम काट दिया गया था। बैंक से पैसे निकालने का प्रयास भी विफल रहा। पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी काम नहीं कर रहे थे। मुझे समझ में नहीं आया कि ऐसा क्यों हो रहा है, फिर पता चला कि मैं कागजों में तो मर चुका हूं।”गौरव ने कहा कि इस स्थिति को सुधारने के लिए उन्हें कई अधिकारियों तक अपनी बात पहुँचानी पड़ी और काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन