Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

20th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

अवैध ऑनलाइन जुआ : अवैध ऑनलाइन जुआ पर सख्ती: सरकार ने 300 वेबसाइट्स-ऐप्स किए ब्लॉक

Munesh Kumar Shukla Fri, Mar 20, 2026

अवैध ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 300 वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अब तक कुल 8400 ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है, जो गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाए गए।

जानकारी के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए को बढ़ावा दिया जा रहा था, साथ ही अवैध वित्तीय लेनदेन भी हो रहे थे। सरकार ने इन पर कार्रवाई करते हुए आईटी एक्ट और अन्य संबंधित कानूनों के तहत इन्हें ब्लॉक किया है।

सूत्रों ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू होने के बाद इस तरह की कार्रवाई में तेजी आई है। अकेले इसी कानून के लागू होने के बाद करीब 4900 वेबसाइट्स और ऐप्स को बंद किया जा चुका है।

सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद डिजिटल प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। साथ ही आम लोगों, खासकर युवाओं को ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी के खतरे से बचाने की दिशा में यह एक अहम प्रयास माना जा रहा है।

आने वाले समय में भी सरकार इस तरह के प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी नजर बनाए रखेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।