Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

23rd September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: 5 नवंबर 1992 को मुंबई में जन्मीं आथिया और KL Rahul की शादी के वेन्यू से लेकर हल्दी मेहंदी संगीत तक, ये हैं सभी बड़ी अपडेट!

5 नवंबर 1992 को मुंबई में जन्मीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल की लव स्टोरी पर सबकी नज़रे टिकी हुई हैं। अक्सर दोनों साथ में नज़र आते हैं, सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं चूकते।  इनका रिश्ता लम्बे समय से सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में ये कपल दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर वापिस लौटा है। दोनों की डेटिंग की खबरें आते- आते कई साल बीत चुके हैं। इनके वापिस आते ही एक बार फिर शादी की खबरें आनी भी शुरू हो गईं है। आपको बता दें, लम्बे समय से ऐसी अफवाहें हैं कि अथिया शेट्टी और के एल राहुल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कई बार इनकी वेडिंग डेट को लेकर भी अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आती हैं। वहीं, इस बार जो डेट सामने आई है उसपर पूरी उम्मीद है कि ये दोनों शादी कर लेंगे।
ऐसे में अब शादी की तैयारियां जोरो पर है। खबरों की मानें तो, दोनों फिलहाल शादी के लिए लगातार शॉपिंग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक अपनी शादी को लेकर दोनों की ओर से कोई कमेंट नहीं आया है। मगर फैंस अब इन्हे जल्द एक होता देखने के लिए बेताब हैं।