Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

PNG कनेक्शन : PNG कनेक्शन नहीं लिया तो बंद होगी LPG सप्लाई, सरकार का नया आदेश लागू

Munesh Kumar Shukla Wed, Mar 25, 2026

केंद्र सरकार ने नए आदेश के तहत साफ किया है कि जिन क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है, वहां अगर उपभोक्ता तीन महीने के भीतर PNG में शिफ्ट नहीं करते, तो उनकी एलपीजी गैस सप्लाई बंद कर दी जाएगी। इस फैसले का मकसद गैस नेटवर्क का विस्तार तेज करना और एक ही ईंधन पर निर्भरता कम करना है।

सरकार के अनुसार, वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष और वैश्विक आपूर्ति बाधाओं के कारण LPG की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। ऐसे में घरों और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को पीएनजी की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। PNG पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों तक पहुंचती है, जिससे सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी की जरूरत खत्म हो जाती है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने “नेचुरल गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश, 2026” जारी किया है। इसका उद्देश्य पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास, मंजूरी प्रक्रिया को सरल बनाना और LPG से PNG में बदलाव को बढ़ावा देना है।

आदेश के अनुसार, यदि किसी क्षेत्र में PNG कनेक्शन तकनीकी रूप से संभव है और उपभोक्ता फिर भी इसे नहीं अपनाता, तो तीन महीने बाद LPG सप्लाई बंद कर दी जाएगी। हालांकि, जहां PNG कनेक्शन देना संभव नहीं है, वहां नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किया जाएगा और LPG सप्लाई जारी रहेगी।

सरकार का लक्ष्य है कि जिन इलाकों में पाइपलाइन सुविधा उपलब्ध है, वहां LPG की खपत कम की जाए, ताकि इसकी आपूर्ति उन क्षेत्रों में सुनिश्चित की जा सके जहां अभी यह सुविधा नहीं पहुंची है। यह कदम ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और ईंधन विविधीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

तेल सचिव नीरज मित्तल ने इस फैसले को “संकट को अवसर में बदलने” वाला कदम बताया है। अब यह आदेश उपभोक्ताओं के लिए PNG अपनाना लगभग अनिवार्य बना देगा।