Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

14th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

परिसीमन बिल पर समर्थन की अटकलों से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

लखनऊ : लखनऊ में 13 वर्षीय छात्र की गोली लगने से मौत आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 5, 2026

लखनऊ में 13 साल के छात्र की गोली लगने से मौत के मामले में बुधवार को बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस ने आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया। यह किशोर एक पूर्व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व एमएलसी का भतीजा बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह अपने पिता की रिवॉल्वर को जांच रहा था, तभी अचानक गोली चल गई और उसके दोस्त उनैज की मौत हो गई।कृष्णानगर के एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि किशोर ने पूछताछ में गलती से गोली चलने की बात स्वीकार की है। पुलिस को घटना से पहले का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें आरोपी किशोर अकेले गाड़ी से रिवॉल्वर लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, सरोजनीनगर के बेहसा गांव निवासी जमीर खान इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा उनैज एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। जमीर खान के अनुसार सोमवार को कृष्णानगर स्थित बालाजी कॉम्प्लेक्स में रहने वाले व्यवसायी संजीव त्रिपाठी के घर जन्मदिन की पार्टी थी। संजीव का बेटा अपने दोस्त के साथ उनैज को लेने उनके घर पहुंचा था।जमीर खान का कहना है कि उन्होंने बेटे को भेजने से मना किया था, लेकिन दोस्ती के चलते वह उनके साथ चला गया। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे संजीव त्रिपाठी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनका बेटा अस्पताल में है और तुरंत आने को कहा। जब परिवार लोकबंधु अस्पताल पहुंचा तो उन्हें बच्चे से मिलने नहीं दिया गया।