Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

11th March 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 12-03-2026

ब्रेन डेड’ बताकर घर भेजा,एंबुलेंस के झटके से लौटी सांसें

मेट्रो स्टेशन पर एक्स-रे स्कैन में पकड़ा लाखों का सोना दो युवक हिरासत में

हनुमान चालीसा बजाने पर हमला, परिवार के कई लोग घायल

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले के खर्चे देख सब हैरान

लखनऊ : लखनऊ के लोहिया अस्पताल में बहनों के साथ मारपीट का आरोप

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 8, 2026

लखनऊ के विभूतिखंड स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज कराने आई दो बहनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने का विरोध करने पर अस्पताल स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें पीट दिया।

पीड़िता के अनुसार वह शनिवार शाम करीब सात बजे अपनी छोटी बहन को इलाज के लिए इमरजेंसी में लेकर आई थी। वहां मौजूद नर्स उसकी बहन की नस में इंजेक्शन लगाने की कोशिश कर रही थी।

बताया गया कि नर्स ने कई बार अलग-अलग जगह इंजेक्शन लगाने की कोशिश की, लेकिन इंजेक्शन सही तरीके से नहीं लग पाया। इस वजह से मरीज के हाथ से कई जगह खून निकलने लगा।

पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो कथित तौर पर अस्पताल स्टाफ नाराज हो गया। आरोप है कि इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया गया और दोनों बहनों के साथ मारपीट की गई।

इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें