Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

UP में ‘अंबेडकर कार्ड’! ? : चुनाव से पहले स्मारक राजनीति से गरमाया माहौल

Munesh Kumar Shukla Thu, Apr 9, 2026

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर सियासी हलचल तेज हो गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार लखनऊ के गोमती नगर इलाके में अंबेडकर के नाम पर एक भव्य मेमोरियल और सांस्कृतिक केंद्र बना रही है, जिसे चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

इससे पहले मायावती सरकार भी अंबेडकर स्मारक बना चुकी है, और अब बीजेपी का इसी राह पर चलना राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है। लखनऊ के ऐशबाग क्षेत्र में बन रहा यह स्मारक करीब 5,493.52 वर्ग मीटर में तैयार हो रहा है। इसकी नींव 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रखी थी।

शुरुआत में इस प्रोजेक्ट का बजट 45 करोड़ रुपये था, लेकिन विस्तार के बाद यह बढ़कर करीब 100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दिलचस्प बात यह है कि जिस तरह के स्मारकों का बीजेपी पहले विरोध करती थी, अब उसी दिशा में कदम बढ़ाने से पार्टी के भीतर भी सवाल उठ रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2022 चुनाव से पहले भूमिपूजन और अब 2027 चुनाव से पहले संभावित उद्घाटन, बीजेपी की दलित वोट बैंक को साधने की रणनीति का हिस्सा है। खासतौर पर 2024 लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी दलित मतदाताओं को फिर से अपने साथ जोड़ने की कोशिश में जुटी है।

पिछले कुछ वर्षों में दलित वोटरों का झुकाव बीजेपी की ओर रहा, लेकिन 2024 चुनाव में संविधान और आरक्षण के मुद्दे ने समीकरण बदल दिए। अब इस स्मारक के जरिए बीजेपी खुद को दलित हितैषी दिखाने की कोशिश कर रही है, जिससे यूपी की सियासत एक बार फिर गरमा गई है।