: ट्रैफिक होमगार्ड पर बैटरी रिक्शा चालक ने किया हमला।
admin Fri, Feb 9, 2024
लखनऊ
नाका थाना अंतर्गत चारबाग़ नत्था तिराहे पर आज सुबह से अपनी ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक होमगार्ड जगदेव प्रसाद ट्रैफिक कन्ट्रोल कर रहे थे।
तभी विपरीत दिशा से आ रहे बैटरी रिक्शा चालक को ट्रैफिक होमगार्ड ने रोकने का प्रयास किया तो रिक्शा चालक ट्रैफिक होमगार्ड से उलझ कर गुत्थम गुत्था करते हुए मुँह पर तमाचा जड़ दिया जिससे बुजुर्ग ट्रैफिक होमगार्ड के होंठ से खून आ गया। अति व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े अचनाज हुए ट्रैफिक सिपाही पर हमले से लोग अवाक रह गए।
बहराल बैटरी रिक्शा चालक को नाका पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन