Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

2nd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

महाशिवरात्रि : मनकामेश्वर मंदिर में रात 12 बजे भस्म आरती:

Munesh Kumar Shukla Sun, Feb 15, 2026

महाशिवरात्रि पर लखनऊ के प्रमुख शिवालयों में आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मनकामेश्वर मंदिर में रात 12 बजे विशेष भस्म आरती हुई। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। हरहर महादेव के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने महादेव को जलाभिषेक किया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। रात में ही मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतार लग गई। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में तड़के 4 बजे पंचमुखी आरती हुई। सुबह होते-होते भक्तों की करीब 2 किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। शहर के अन्य शिवालयों पर भी भक्तों की भीड़ उमड़ी है। शिव भक्त बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, दूग्धाभिषेक कर रहे हैं। बेल पत्र, भांग, गांजा, बेर, फूल आदि चढ़ा रहे हैं। जगह-जगह श्रीरामचरित मानस पाठ हो रहा है। मोहनलालगंज में भंडारा शुरू हो गया है। जगह-जगह भंडारे की तैयारी चल रही है। गोमती नगर में महिलाओं ने बेल के पौधे रोपे हैं। मोहनलालगंज स्थित यूपीएल सीमेंट चादर फैक्ट्री स्थित शिव मंदिर में बूंदी, पूड़ी-सब्जी और फलाहार का प्रसाद वितरण किया जा रहा है। महाप्रबंधक जीएन श्रीवास्तव और आशीष गुप्ता ने बताया यह विशाल भंडारा बीते कई वर्षों से आयोजन किया जा रहा है। जवाहर नगर हाथी पार्क के सामने डालीगंज स्थित शिव मंदिर में नंदी के कान में शिव भक्तों ने अर्जी लगाई। मान्यता है कि नंदी के कान में अर्जी लगाने से मनोकामना पूरी होती है। अलीगंज स्थित महामंगलेश्वर महादेव मंदिर में शिव जी की पूजा-अर्चना चल रही है। श्रीरामचरित मानस पाठ हो रहा है। आज शाम 5 बजे श्रीरामचरित मानस पाठ का समापन होगा। हवन के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। एमिटी रोड गोमती नगर स्थित शिवालय में ओम नमः शिवाय का जाप हो रहा है। भंडारे की तैयारी चल रही है। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति महिला प्रभारियों द्वारा देव वन हुसड़िया चौराहा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बेल के पौधे लगाए गए। इस दौरान नीलम सिंह, अर्चना शुक्ला, प्रतिभा शाही, शशि निगम, डॉ. चित्रा सक्सेना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।