Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

UP SI भर्ती परीक्षा : टेलीग्राम पर ‘पेपर लीक’ का झांसा देकर 25 हजार की ठगी,

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 14, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पेपर लीक के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में भर्ती बोर्ड की शिकायत पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि कुछ टेलीग्राम चैनल अभ्यर्थियों को परीक्षा का प्रश्नपत्र देने का झांसा देकर उनसे पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे हैं।

भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार ‘UP SI Exam Paper Leak’ नाम से चल रहे एक टेलीग्राम चैनल पर उम्मीदवारों को 25 हजार रुपये में परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा था। चैनल संचालकों का कहना था कि उनके पास यूपी एसआई परीक्षा का असली प्रश्नपत्र है और पैसे देने पर वह अभ्यर्थियों को भेज दिया जाएगा।

मामले की जानकारी मिलने के बाद भर्ती बोर्ड की ओर से एक सब-इंस्पेक्टर ने लखनऊ के हुसैनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन टेलीग्राम चैनलों को कौन संचालित कर रहा है और इनके पीछे किस तरह का नेटवर्क काम कर रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला अभ्यर्थियों को ठगने की कोशिश हो सकता है। फिलहाल साइबर टीम डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इन चैनलों के संचालकों की पहचान करने में लगी हुई है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी तरह के तीन अन्य टेलीग्राम चैनलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इनमें ‘UP SI Police 2026’, ‘Result Panel Pvt TM’ और ‘UP SI Exam Paper UPSI 2026’ जैसे चैनल शामिल हैं, जो पेपर लीक का दावा कर अभ्यर्थियों से पैसे मांग रहे थे।

पुलिस ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि ऐसे फर्जी दावों से सावधान रहें और किसी भी अनजान प्लेटफॉर्म पर पैसे ट्रांसफर करने से बचें। आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।