Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

: लोहिया पथ पर ओवरब्रिज के नीचे स्ट्रीट लाइट लगाने तथा वैष्णव खण्ड, गोमतीनगर विस्तार की जलभराव की समस्या दूर करने की मांग।

admin Tue, Jan 30, 2024

लखनऊ

मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने नागरिक सुविधा दिवस पर मण्डलायुक्त रोशन जैकब को लोहिया पथ पर बने ओवरब्रिज के नीचे स्ट्रीट लाइट लगाने तथा वैष्णव खण्ड, गोमतीनगर विस्तार में जलभराव, नालियों व नाले की सफाई तथा अधूरे बने नाले को पूरा करने हेतु मांग सौंपा।

गोमतीनगर जाने के लिए ओवरब्रिज के नीचे से गुजरना पड़ता है जिसके नीचे स्ट्रीट लाइट न होने के कारण रात में अंधेरा रहता है।

ओवरब्रिज पर व्यू कटर लगने के पहले पुल पर लगी स्ट्रीट लाइट की रोशनी रहती थी परन्तु अब अंधेरा रहता है। मानवाधिकार जनसेवा परिषद के द्वारा मई 2021 से नगर निगम के अधिकारियों, महापौर तथा नगर आयुक्त, नगर निगम को पत्र लिखकर ओवरब्रिज के नीचे स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग लगातार की जा रही है। आज पुनः इस सम्बन्ध में नागरिक सुविधा दिवस के अवसर पर पत्र दिया गया है।

वैष्णव खण्ड, सेक्टर 6, गोमतीनगर विस्तार के निवासी वर्ष 2015 से अधूरे बने नाले, नालियों व नाले की सफाई न होने के कारण खाली प्लॉटों पर जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं।

वैष्णव खण्ड की समस्याओं के निराकरण हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है परन्तु समस्या अभी भी जस की तस बनी हुई है। मानवाधिकार जनसेवा परिषद के द्वारा फरवरी 2023 में जनसुविधा दिवस पर पत्र दिया था परन्तु इस दिशा में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने आज पुनः नागरिक सुविधा दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त को समस्याओं के निवारण हेतु पत्र सौंपा।

मण्डलायुक्त महोदया ने क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु आदेशित किया। गोमतीनगर विस्तार में अधूरे बने नाले को पूरा करने में आने वाली बाधाओं को दूर करके नाले का निर्माण कराने हेतु कहा।