Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

लखनऊ : ‘सिलेंडर की अर्थी’ निकालकर महिलाओं का प्रदर्शन

Munesh Kumar Shukla Fri, Mar 20, 2026

लखनऊ में गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी की महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के मुख्यालय, कैसरबाग में शुक्रवार को महिलाओं ने गैस सिलेंडर की ‘अर्थी’ निकालकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सिलेंडर को सफेद कफन ओढ़ाकर शोक जताया और रोते-बिलखते हुए कहा, “अब हम अपने बच्चों को कैसे पालेंगे, सिलेंडर के बिना कैसे जीएंगे?” इस दौरान कई महिलाएं छाती पीटते हुए नजर आईं और प्रतीकात्मक रूप से सिलेंडर को मृत बताकर विरोध दर्ज कराया।

महिलाओं ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर नारेबाजी की। पोस्टरों पर “महंगी गैस, महंगा तेल—मोदी योगी दोनों फेल” जैसे नारे लिखे हुए थे। वहीं प्रदर्शन के दौरान “मोदी तेरे सरकार में, कटोरा हाथ में” जैसे नारे भी लगाए गए।

सपा कार्यालय से निकलकर महिलाओं ने सड़कों पर भी विरोध मार्च निकाला और आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार आने के बाद से आम जनता को हर जरूरी चीज के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गैस सिलेंडर की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों ने आम घरों का बजट बिगाड़ दिया है, जिससे सबसे ज्यादा असर महिलाओं और परिवारों पर पड़ रहा है।