Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला संभालेंगी लखनऊ में स्वच्छता दूत ब्रांड एंबेसडर का दायित्व - हिन्दू महासभा 

admin Thu, Jun 20, 2024

लखनऊ उत्तर प्रदेश

डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला संभालेंगी लखनऊ में स्वच्छता दूत ब्रांड एंबेसडर का दायित्व - हिन्दू महासभा

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी और राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह और मेयर सुषमा खरकवाल से भेंट कर पुष्पगुच्छ से उनका अभिनंदन किया।  हिन्दू महासभा के दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारी लखनऊ के नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करने के बाद उनसे वार्ता की। वार्ता के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने नगर आयुक्त को हिन्दू महासभा का पत्र देकर डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला को लखनऊ से स्वच्छता दूत ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की अनुशंसा की। भेंटवार्ता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने नगर आयुक्त को डॉक्टर प्रियंका के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और वैचारिक कार्यों में योगदान का विवरण देते हुए डॉक्टर प्रियंका को ब्रांड एंबेसडर पद के सर्वथा योग्य बताया। नगर आयुक्त ने डॉक्टर प्रियंका से भी संक्षिप्त वार्ता कर दस दिन के अंदर उन्हे स्वच्छता दूत ब्रांड एंबेसडर का नियुक्ति पत्र जारी करने का आश्वासन दिया।  [video width="848" height="478" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/06/VID-20240620-WA0027.mp4"][/video]

 नगर आयुक्त कार्यालय से हिन्दू महासभा के दोनो पदाधिकारी मेयर कार्यालय पहुंचे और उनसे मिलकर नगर निगम से संबंधित जन समस्याओं और उसके निवारण पर चर्चा की। मेयर ने हिन्दू महासभा के दोनो प्रतिनिधियों को नगर निगम द्वारा जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

नगर आयुक्त और मेयर से भेंटवार्ता के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी और राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने मीडिया की संबोधित करते हुए भेंटवार्ता को सकारात्मक बताया। डॉक्टर प्रियंका ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार में प्रदेश का चहुमुंखी विकास हो रहा है। माफियाराज का खात्मा और नागरिकों की सुरक्षा को योगी सरकार की प्राथमिकता है। नवीन शर्मा ब्यूरो चीफ लखनऊ ।