Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ : लखनऊ कोर्ट को ई-मेल धमकी: पुलिस ने पूरे परिसर में चलाया सघन चेकिंग अभियान

Munesh Kumar Shukla Mon, Feb 16, 2026

सोमवार सुबह लखनऊ कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड तत्काल कोर्ट परिसर में पहुंचे और सुरक्षा जांच शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि पूरी कोर्ट परिसर की त्वरित निगरानी और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति का पता नहीं चला, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।सूत्रों के अनुसार, यह धमकी ई-मेल के जरिए आई थी, जिसमें कोर्ट और वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर टीम को भी मामले में लगाया है, ताकि ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। धमकी मिलने के तुरंत बाद ही कोर्ट परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई और प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग की गई।यह कोई पहली घटना नहीं है। शुक्रवार को भी कोर्ट परिसर में सुरक्षा जांच और चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसके तहत प्रवेश कर रहे व्यक्तियों और वाहनों की जाँच की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की घटनाओं के मद्देनज़र कोर्ट परिसर में सुरक्षा मानक और बढ़ा दिए गए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों या सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली जानकारी पर विश्वास न करें और अगर किसी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु का पता चले तो तुरंत सुरक्षा अधिकारियों को सूचित करें। इस बीच, कोर्ट प्रशासन और पुलिस लगातार मामले की गहन छानबीन कर रही हैं और धमकी भेजने वाले अपराधी की पहचान कर कार्रवाई करने की पूरी कोशिश की जा रही है।