Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

केशव प्रसाद मौर्य : तकनीकी खराबी के बाद डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 7, 2026

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की शनिवार को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आने से हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में लगे डिस्प्ले सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया, जिससे पायलट को तुरंत सतर्कता बरतनी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर करीब 2000 फीट की ऊंचाई पर था, तभी अचानक अंदर धुआं भरने लगा और डिस्प्ले स्क्रीन बंद हो गई। इस स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और हेलिकॉप्टर को सुरक्षित तरीके से लखनऊ में उतारने का फैसला किया।सूत्रों के अनुसार उस समय हेलिकॉप्टर में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य भी मौजूद थे। तकनीकी खराबी के बावजूद पायलट की सूझबूझ और सतर्कता की वजह से बड़ा हादसा टल गया। हेलिकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया गया और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

लैंडिंग के बाद इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने हेलिकॉप्टर की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि उड़ान के दौरान किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले सिस्टम अचानक बंद हो गया था, जिससे पायलट को उड़ान संचालन में दिक्कत हुई।हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी तकनीकी जांच की जा रही है और विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही खराबी के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल इस घटना के बाद सुरक्षा मानकों और हेलिकॉप्टर की तकनीकी स्थिति को लेकर भी समीक्षा की जा रही है।