Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

लखनऊ : केजीएमयू परिसर में मजार के पास अतिक्रमण हटाया,भारी पुलिस बल तैनात

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 7, 2026

लखनऊ।

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) परिसर में मजार के पास हुए अतिक्रमण को शनिवार को प्रशासन ने हटा दिया। कार्रवाई के दौरान परिसर में कुछ समय के लिए गहमा-गहमी का माहौल रहा। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। केजीएमयू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परिसर में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान केजीएमयू के प्रॉक्टर डॉ. आर.एस. कुशवाहा भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि होली के दौरान कुछ लोगों ने बांस-बल्लियां लगाकर वहां अतिक्रमण कर लिया था। हालांकि, अतिक्रमण करने वाले लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे अतिक्रमण को हटवा दिया। जानकारी के अनुसार हरमैन शाह दरगाह के पास बांस-बल्लियां लगाकर परिसर के दायरे को बढ़ाने की कोशिश की गई थी। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन बांस-बल्लियों को निकाल दिया। कार्रवाई के दौरान निकाली गई बांस-बल्लियों को दरगाह के पास ही रख दिया गया, जिसे बाद में वहां से हटवा दिया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद परिसर में स्थिति सामान्य बनी हुई है। इस बीच दरगाह से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद दरगाह कमेटी के कुछ लोग पैरामेडिकल साइंस के डीन डॉ. के.के. सिंह से मिलने के लिए पहुंचे। हालांकि, कमेटी के लोगों ने इस मुलाकात से इनकार किया। केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा।