Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

उत्तर प्रदेश एटीएस : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले के खर्चे देख सब हैरान

Munesh Kumar Shukla Wed, Mar 11, 2026

उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में भारतीय नौसेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आगरा निवासी आदर्श कुमार उर्फ लकी के रूप में हुई है, जो केरल के कोच्चि में दक्षिण नेवल कमांड में तैनात था।

जांच एजेंसियों के मुताबिक आदर्श सामरिक महत्व की सूचनाएं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेज रहा था। उसने कुछ युद्धपोतों की तस्वीरें और उनकी लोकेशन अपने हैंडलर को भेजी थीं, जिसके बदले उसके खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए।

आदर्श करीब सात साल पहले भारतीय नौसेना में भर्ती हुआ था। एटीएस को उसके खिलाफ काफी समय से जासूसी की जानकारी मिल रही थी और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

19 फरवरी को उसकी शादी हुई थी और शादी के तुरंत बाद वह हनीमून मनाने के लिए दुबई चला गया। दो दिन पहले ही वह वापस लौटा था। इसके बाद पुख्ता सबूत मिलने पर एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गांव के लोगों के मुताबिक आदर्श के खर्चे हमेशा चर्चा का विषय बने रहते थे। साधारण नौकरी के बावजूद उसका रहन-सहन काफी महंगा था।

अब मामले के सामने आने के बाद पूरे गांव में हैरानी और चर्चा का माहौल है।