लखनऊ : हल्दीराम वेयरहाउस से एक्सपायर्ड मिठाई ,55 लाख रुपये मूल्य की सामग्री जब्त
Munesh Kumar Shukla Fri, Feb 27, 2026
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान हल्दीराम के वेयरहाउस सहित कई कोल्ड स्टोरेज और संस्थानों से भारी मात्रा में मिलावटी और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ बरामद किए गए। विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। फैजुल्लागंज स्थित हल्दीराम के स्टोरेज में छापेमारी के दौरान टीम को 1 क्विंटल 12 किलो एक्सपायर्ड सोनपापड़ी और राजभोग बरामद हुए। अधिकारियों ने लगभग 45,000मैं कौन हूँ?पेड़ा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पेठा और गुजिया के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इसी अभियान में ऐशबाग स्थित स्वरूप कोल्ड स्टोरेज पर भी बड़ी कार्रवाई की गई। यहां से 8,499 और 378 किलो खोया जब्त किया गया। कुल मिलाकर इस अभियान में 10,415 किलो खाद्य पदार्थ जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 55.9 बताई जा रही है। इसके अलावा महानगर स्थित 'ग्लोब कैफे' से भी पनीर और गुजिया के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभागीय टीम ने 'फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स' के माध्यम से मड़ियांव क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चलाया। अधिकारियों ने नागरिकों को खुले में बिकने वाले चटकीले रंगों वाले पापड़ और कचरी के सेवन से बचने की सलाह दी। बताया गया कि इन उत्पादों में प्रतिबंधित सिंथेटिक रंगों का प्रयोग किया जाता है, जो पाचन तंत्र की गड़बड़ी, एलर्जी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन