Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश पुलिस : योगी राज में महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा भाजपा विधायक पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप ।

Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 3, 2026

उन्नाव,लखनऊ tv भारतवर्ष खबर

योगी राज में महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा भाजपा विधायक पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप ।

पुलिस विभाग से नहीं मिला महिला दारोगा को न्याय ।

पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ महोदय जनपद- लखनऊ उ० प्र० को दिए गए शिकायती पत्र और इस्तीफे में महिला दारोगा ने लखीमपुर विधायक से प्रताड़ित होकर और लखीमपुर पुलिस द्वारा विधायक से मिलकर उसको न्याय न देने के कारण इस्तीफा देने की बात कही है ।

प्रार्थिनी महिला दारोगा वर्तमान मे बतौर उ० नि० थाना बिहार जनपद उन्नाव मे कार्यरत है महिला दारोगा ने आरोप लगाया कि पूर्व मे जनपद लखीमपुर खीरी मे तैनाती के दौरान दि029.03.2024 को मेरे किराये के आवास मे घुसकर पूर्वाग्रह से ग्रसित वर्तमान बीजेपी विधायक सदर योगेश वर्मा द्वारा भेजे गये कुछ अराजक तत्व एवं तीन पुलिस कर्मी जिसमे तत्कालीन पुलिस अधीक्षक खीरी का तत्कालीन ड्राईवर था मुझसे व मेरी नाबालिक बेटी से गलत हरकत एवं हम लोगो के बचाव मे आये मेरे पति से उक्त लोगो द्वारा मारपीट की घटना कारित की गयी थी मेरे द्वारा थाने पर शिकायत करने पर उपरोक्त विधायक द्वारा करीब 200 ब्यक्तियो के साथ मिलकर थाने मे घुसकर हम तीनो से मारपीट की गयी थी जिस सम्बन्ध मे वहां की पुलिस द्वारा विधायक के दबाब मे मेरा मुकदमा नही लिखा जा रहा था मामला सुर्खियो मे आने पर स्थानीय पुलिस द्वारा मुझे बुला कर आवेदन मांगा गया। मेरे द्वारा कोतवाली सदर मे अभियोग हेतु आवेदन देने पर वहां के पुलिस अधिकारियो द्वारा जबरन मुझ पर दबाव बनाकर मुझसे तहरीर बदलवा दिया गया तथा कहा गया कि हम बाद मे पुलिस कर्मियो पर कार्यवाही कर देगे तथा विधायक का नाम बाद मे विवेचना मे बढवा देगे।

इस बात पर मेरी तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद में उन्ही उच्चाधिकारियो द्वारा उक्त मुकदमे में समझौता हेतु मुझ पर एवं पति पर दबाब बनाया जाने लगा जब मै उक्त मुकदमे में समझौता नही की तो हम पति पत्नी जो दोनो उ० नि० पद पर जनपद खीरी में तैनात थे का शिकायतन ट्रान्सफर अलग अलग जनपदो मे कराया गया। मैने अपने साथ हुए अन्याय के सम्बन्ध मे कई बार उच्चाधिकारियो के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया किन्तु मेरी कोई सुनवाई नही हुई, उल्टा और प्रताडित किया गया । तब से आज तक मेरे द्वारा पंजीकृत कराया गया अभियोग अभी लम्बित है और मुझे आज तक न्याय नही मिला है। ऐसी दशा मे मुझे प्रतीत होता है कि मुझे न्याय न मिल पाने का कारण कही न कही मेरी वर्दी है जो मुझे न्याय पाने मे बाधक है। इस लिए मै उ०नि० स्वेच्छा से इस्तीफा दे रही हूं ताकि मुझे व मेरे परिवार को न्याय दिलाने मे मुझे दबाब न महसूस करना पडे। मेरा इस्तीफा अतिशीघ्र मंजूर करते हुए मेरा बकाया धनराशि प्रदान करने की कृपा करे।

कौन है योगेश वर्मा

योगेश वर्मा 2017 से लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं और उत्तर प्रदेश की 17 वीं विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में, योगेश वर्मा ने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और समाजवादी पार्टी के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी उत्कर्ष वर्मा को 37,748 वोटों के अंतर से हराया था । 

और चुनाव शपथ पत्र में उन्होंने घोषणा की है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।