Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

UP SI भर्ती परीक्षा : UP SI भर्ती परीक्षा के विवादित सवाल पर सरकार सख्त, दिए जांच के आदेश

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 16, 2026

उत्तर प्रदेश में उप निरीक्षक और समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक विवादित प्रश्न को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया का संचालन Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board कर रहा है और अब इसी बोर्ड को पूरे प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विवादित प्रश्न किसने तैयार किया और इसे प्रश्नपत्र में शामिल करने के पीछे क्या वजह थी। यदि किसी की लापरवाही या साजिश सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर प्रश्नपत्र तैयार करने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की भी तैयारी है। दरअसल, शनिवार को हुई पहली पाली की परीक्षा में सामान्य हिंदी के सेक्शन में एक सवाल पूछा गया था—“अवसर पर बदल जाने वाले के लिए एक शब्द लिखिए।” इसके विकल्पों में ‘पंडित’ शब्द भी शामिल किया गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद यह प्रश्न सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसे लेकर काफी विरोध शुरू हो गया।

मामले के तूल पकड़ने के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद सरकार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश जारी किए।

अब जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाली कंपनी कौन थी, उस प्रश्न में विवादित विकल्प किसने जोड़ा और क्या यह किसी प्रकार की साजिश थी या महज एक चूक। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की सख्त कार्रवाई तय की जाएगी।