: साध्वी ऋतम्भरा का लखनऊ में भव्य स्वागत।
admin Thu, Jan 18, 2024
लखनऊ
अयोध्याधाम में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए निकलीं साध्वी ऋतम्भरा गुरुवार की सायं लखनऊ पहुंचीं।
श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन की अग्रगण्य नेताओं में शुमार साध्वी ऋतम्भरा का लखनऊ में भव्य स्वागत किया गया।
सीतापुर रोड स्थित विधायक डा. नीरज बोरा के आवास पर एकत्र रामभक्तों ने ढोल-नगाड़े, पुष्प वर्षा और गगनभेदी नारों के साथ साध्वी का जोरदार स्वागत किया।
शुक्रवार की प्रातः वे पत्र प्रतिनिधियों और रामभक्तों से मिलेंगी। इसके बाद सड़क मार्ग से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगी।
यह जानकारी देते हुए समाजसेविका बिन्दू बोरा ने बताया कि लखनऊ में रामभक्तों ने जगह जगह उनके स्वागत की तैयारी की है।
विज्ञापन