Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

2nd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

लखनऊ : पुलिसकर्मियों की संवेदनहीनता-बारिश से बचने के लिए खड़े वाहन चालकों के चालान काटे

Munesh Kumar Shukla Tue, Feb 3, 2026

लखनऊ के गौतमपल्ली इलाके में लोहिया पथ पर पुलिसकर्मियों का संवेदनहीनता का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक पुलिसकर्मी बारिश से बचने के लिए सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों का चालान काट रहा है। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लखनऊ में मंगलवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही थी। जिसके चलते काम पर निकले लोग सड़क किनारे खड़े होकर खुद को बारिश से बचा रहे थे। तभी वहां पर पुलिसकर्मी और इंटरसेप्टर की गाड़ी आई। जिसमें से पुलिसकर्मी उतरे और बारिश से बचने के लिए शेड के नीचे खड़े लोगों के गाड़ी का चालान काटने लगे।लान कटता देख अफरातफरी मच गई। लोग अपने गाड़ियों को बचाने के लिए बाइक लेकर भागने लगे। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

मामले में इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री वहां से निकलने वाले थे। सुरक्षा के मद्देनजर सबको हटाया जा रहा था। किसी का चालान नहीं किया गया है।