Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

लखनऊ : 9 मार्च को होगा आईटी सिटी योजना का शुभारंभ

Munesh Kumar Shukla Fri, Mar 6, 2026

लखनऊ में बहुप्रतीक्षित आईटी सिटी योजना का औपचारिक शुभारंभ 9 मार्च को किया जाएगा। इस अवसर पर सबसे पहले उन लोगों को लॉटरी के माध्यम से प्लॉट आवंटित किए जाएंगे, जिन्होंने लैंड पूलिंग योजना के तहत अपनी जमीन दी है।लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण की लॉटरी में वही लोग शामिल किए जाएंगे, जिन्होंने 31 जनवरी तक लैंड पूलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इससे योजना से जुड़े जमीन मालिकों को प्राथमिकता के आधार पर विकसित प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे। प्लॉट आवंटन की लॉटरी 9 मार्च को सुबह 10 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित की जाएगी। लॉटरी के माध्यम से ही यह तय किया जाएगा कि किस व्यक्ति को किस स्थान पर और किस आकार का प्लॉट मिलेगा। इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए लॉटरी प्रणाली अपनाई जा रही है। एलडीए के अनुसार, लॉटरी के माध्यम से कुल छह अलग-अलग आकार के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इनमें 288 वर्ग मीटर, 200 वर्ग मीटर, 128 वर्ग मीटर, 72 वर्ग मीटर, 45 वर्ग मीटर और 35 वर्ग मीटर के प्लॉट शामिल हैं। आवंटन प्रक्रिया पूरी तरह लैंड पूलिंग योजना के तहत दी गई जमीन के अनुपात पर आधारित होगी। प्राधिकरण के मुताबिक, जिस व्यक्ति ने जितनी जमीन लैंड पूलिंग योजना में दी है, उसके अनुपात में उसे 25 प्रतिशत विकसित जमीन वापस दी जाएगी। यदि किसी आवेदक को 25 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रफल का प्लॉट मिलता है, तो अतिरिक्त क्षेत्र के लिए एलडीए द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार भुगतान करना होगा।