Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

: लखनऊ ट्रिपल मर्डर के अपराधी पुलिस के हिरासत में।

admin Sun, Feb 4, 2024

लखनऊ

डीसीपी वेस्ट राहुल राज का बयान।

मलिहाबाद क्षेत्र में जमीन को लेकर पैमाईश होनी थी। जिसमे एक पक्ष फरीद अपने चचा मुनीर ऊर्फ ताज और दूसरा पक्ष सिराज ऊर्फ लल्लन खा इसका बेटा फराज, और अन्य लोग मौजूद थे।

लेकिन वहा पर विवाद के चलते पैमाईश नही हो पाई।

जिसके बाद फरीद , चाचा मुनीर और अन्य अपने लोगो के साथ वापस घर मोहम्मदनगर पहुंच गया।

इसके फौरन बाद थार गाड़ी से सिराज अहमद उर्फ लल्लन अपने बेटे फराज अहमद के साथ फरीद के घर पहुंचा।

यहां पर विवाद के बाद सिराज उर्फ लल्लन खा और इसके बेटे फराज ने अपनी लाइसेंसी रायफल से पहले बेटे हंजला खा को गोली मारी। इसके बाद मुनीर और फरहीन को गोली मार कर हत्या कर दी।

बाद में ये लोग फरार हो गए । इनकी थार गाड़ी और रायफल को सुनसान इलाके से पहले बरामद किया पुलिस ने।

आरोपी उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे। नेपाल बॉर्डर पर पुलिस लगाई गई। एयरपोर्ट पर पुलिस लगाई गई।

ये दोनो आरोपी मुरादाबाद के लिए निकल गए।

 

घटना में 5 टीम जिसमें sho दुबग्गा अभिनव वर्मा सहित मलिहाबाद, काकोरी, सर्विलांस टीम वा अन्य को लगाया गया।

पुलिस दबाव के चलते ये लखनऊ में कोर्ट मे सरेंडर की फिराक में थे। इन दोनो सिराज ऊर्फ लल्लन खा, बेटे फराज को दुबग्गा तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। इनके ड्राइवर अशर्फी को भी गिरफ्तार किया गया है।

मृतक फरहीन आरोपी सिराज उर्फ लल्लन की भतीजी थी। ये आपस में रिश्तेदार है।

गैंगस्टर और एनएसए के तहत इनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

इनकी अवैध संपत्तियों की जांच कर कुर्क की जायेगी।

पाकिस्तानी और नेपाल कनेक्शन की इनके पुलिस जांच करेगी।

ये लोग पाकिस्तानी पक्षियों को घर में रखे थे।

सिराज के खिलाफ अलग अलग थानों में 18 मुकदमे दर्ज है।

इनके लाइसेंस निरस्ती की कार्यवाही की जा रही है।

पासपोर्ट कैंसिलेशन की कार्यवाही होगी।

इसकी भी जांच होगी की कैसे इनके असलाहो के लाइसेंस बने और पासपोर्ट कैसे बने।

लेखपाल ने पुलिस को सूचना पैमाईश को लेकर नही दी थी ।