लखनऊ : लखनऊ के ठाकुरगंज में कबाड़ी की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 3, 2026
राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में स्थित छोटा इमामबाड़ा के पास एक कबाड़ी की दुकान में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। आग की तेज लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी फैल गई और तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले फायर बाइक के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी बुलानी पड़ी। दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया।
गनीमत रही कि आग आसपास की अन्य दुकानों तक नहीं फैली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, कबाड़ी की दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन