Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

योगी का बड़ा फैसला : मियांपुर अब ‘रविंद्र नगर’, हजारों परिवारों को मिला जमीन का मालिकाना हक

Munesh Kumar Shukla Sat, Apr 11, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील स्थित मियांपुर गांव का नाम बदलकर ‘रविंद्र नगर’ करने की घोषणा की है। उन्होंने यह ऐलान एक कार्यक्रम के दौरान किया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से विस्थापित होकर यहां बसे बंगाली हिंदू परिवारों को भूमि का मालिकाना हक भी सौंपा। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभ वितरित किया गया।

मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर विभाजनकारी राजनीति से सावधान रहने की अपील करते हुए तुष्टिकरण की राजनीति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की भेदभाव की राजनीति को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।

इस दौरान लखीमपुर खीरी में आयोजित दो कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने करीब 817 करोड़ रुपये की 314 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही 4356 थारू परिवारों और 2350 विस्थापित परिवारों को जमीन के मालिकाना हक के अधिकार पत्र भी वितरित किए गए, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिला।