Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

2nd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

लखनऊ : गोदाम में विस्फोटक मिलने से हड़कंप, बम स्क्वॉड ने इलाके को किया सील

Munesh Kumar Shukla Tue, Feb 10, 2026

इटौंजा कस्बे में एक गोदाम में भारी मात्रा में विस्फोटक होने की सूचना से सोमवार देर रात हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर मौजूद रही। गोदाम में विस्फोटक मिला। जांच के बाद गोदाम को सील कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इटौंजा कस्बे में जुबैर ट्रेडर्स के नाम से जुबैर का गोदाम है। सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि गोदाम में बड़ी संख्या में विस्फोटक पदार्थों का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रुणवाल, एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर इटौंजा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोदाम के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कर दी गई, ताकि कोई भी व्यक्ति वहां न पहुंच सके। सूचना फैलते ही कस्बे और आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद गोदाम खुलवाकर बम निरोधक दस्ते की मदद से जांच शुरू की गई। एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान गोदाम में विस्फोटक पदार्थ मिले हैं। गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण भी किया गया था। फिलहाल गोदाम को सील कर दिया गया है। मंगलवार को पुलिस टीम दोबारा जांच करेगी, जिसके बाद साक्ष्यों के आधार पर गोदाम मालिक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।