Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला : प्रीपेड व्यवस्था खत्म, अब मिलेगा मासिक बिल

Munesh Kumar Shukla Tue, May 5, 2026

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट/प्रीपेड मीटर को लेकर चल रहे विवाद के बीच ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने अहम फैसला लिया है। अब राज्य में सभी स्मार्ट मीटर पोस्टपेड प्रणाली पर काम करेंगे और प्रीपेड व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। उपभोक्ताओं को फिर से हर महीने बिजली बिल मिलेगा और बकाया राशि किस्तों में जमा करने की सुविधा भी दी जाएगी।

मंत्री ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं कि किसी भी परिस्थिति में एक महीने के भीतर बिजली कनेक्शन न काटा जाए और उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। गौरतलब है कि प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार विरोध हो रहा था।

इस फैसले से उन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी जो बार-बार रिचार्ज की अनिवार्यता से परेशान थे। अब किसी तकनीकी समस्या या बिलिंग विवाद की स्थिति में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी और उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार भुगतान कर सकेंगे।

नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता व्हाट्सएप या एसएमएस के जरिए अपने बिजली बिल की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही शिकायतों के समाधान के लिए विभिन्न बिजली वितरण कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जबकि 1912 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

इसके अलावा, सरकार ने कई जिलों में विशेष उपभोक्ता कैंप लगाने का ऐलान किया है, जहां स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिन घरों में पहले से प्रीपेड मीटर लगे हैं, उन्हें भी धीरे-धीरे पोस्टपेड सिस्टम में बदला जाएगा। सरकार का कहना है कि इस कदम से बिजली बिल भुगतान व्यवस्था अधिक आसान, पारदर्शी और उपभोक्ता अनुकूल बनेगी।