यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा : छात्रों और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी
Munesh Kumar Shukla Mon, Aug 3, 2026
पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति पर हमला नहीं है, बल्कि उन लोगों पर हमला है जो सरकार की नीतियों और उसके कामकाज पर सवाल उठाते हैं। रागिनी सोनकर ने इस मामले में सरकार से जवाब मांगने की बात कही।
सपा विधायक ने सीजेपी प्रदर्शन के दौरान छात्रों और युवाओं पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया। उनका आरोप है कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल थीं और उनके सवालों का जवाब देने के बजाय उनके खिलाफ बल प्रयोग किया गया। रागिनी सोनकर ने कहा कि यदि सरकार के पास छात्रों की मांगों और सवालों का जवाब है, तो उसे संवाद के जरिए अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष और प्रदर्शन कर रहे युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भी साफ किया कि विपक्ष विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार को सदन में घेरने की तैयारी में है। उन्होंने हाल की कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे सनातन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और यह भी गंभीर विषय है, जिसे सदन में उठाया जाएगा।
माता प्रसाद पांडेय ने विधानसभा की पुरानी परंपराओं का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि पहले किसी मौजूदा विधायक के निधन पर सदन में शोक प्रस्ताव लाकर श्रद्धांजलि देने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार इसका पालन नहीं किया गया। विपक्ष इस मुद्दे को भी विधानसभा में उठाने की तैयारी में है।
मानसून सत्र के पहले दिन ही जिस तरह विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है, उससे साफ है कि आगे सदन में हंगामा बढ़ सकता है। कानून-व्यवस्था, छात्रों से जुड़े विवाद, कथित पुलिस कार्रवाई और विधानसभा की परंपराओं जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार से जवाब मांग सकता है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि सरकार इन आरोपों का सदन में क्या जवाब देती है और क्या सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच किसी मुद्दे पर सहमति बन पाती है।
विज्ञापन