Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

टीईटी-2026 में बड़े बदलाव: : 50 हजार शिक्षकों को राहत,अब बिना न्यूनतम योग्यता वाले भी दे सकेंगे परीक्षा

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 26, 2026

उत्तर प्रदेश के करीब 50 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीईटी-2026 की नोटिफिकेशन और गाइडलाइंस में तीन अहम संशोधन किए हैं, जिससे अब कई अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का रास्ता खुल गया है।

नए नियमों के तहत अब वे शिक्षक भी टीईटी परीक्षा दे सकेंगे, जो पहले न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी न होने के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इस फैसले से हजारों शिक्षकों को सीधा फायदा मिलेगा।

इसके अलावा आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बीएड या बीटीसी कर रहे अभ्यर्थी भी अब टीईटी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि बीएड पास उम्मीदवारों को केवल उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा देने की अनुमति दी गई है।

गौरतलब है कि आयोग ने 20 मार्च को टीईटी-2026 का कार्यक्रम जारी किया था। करीब चार साल बाद आयोजित हो रही इस परीक्षा में 15 से 20 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। इनमें लगभग 1.86 लाख ऐसे शिक्षक भी हैं, जो अब तक टीईटी पास नहीं कर सके हैं।

नियमों के मुताबिक, यदि ये शिक्षक सितंबर 2027 तक टीईटी पास नहीं करते हैं, तो उनकी नौकरी पर खतरा आ सकता है। ऐसे में आयोग के इस फैसले से उन शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है, जो लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे।