Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

16th April 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 17-03-2026

लखनऊ में टाटा मोटर्स का ऐतिहासिक पड़ाव

CM सम्राट चौधरी को बताया ‘बड़ा भाई’

‘फ्रॉड’ टैग रोकने की मांग खारिज

शाह vs अखिलेश, ‘मुस्लिम महिलाओं’ पर छिड़ी तीखी जंग

योगी-पंकज मुलाकात : योगी-पंकज मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

Munesh Kumar Shukla Sun, Apr 12, 2026

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बीच हुई अहम बैठक ने मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बदलाव की चर्चाओं को और हवा दे दी है।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में सरकार और संगठन के बीच तालमेल को मजबूत करने, आगामी चुनावों की रणनीति तय करने और लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े के लखनऊ दौरे को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां शीर्ष नेताओं के साथ आगे की रणनीति पर मंथन होगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कई नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना है, जबकि कुछ पुराने नेताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है।

हालांकि अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा। फिलहाल सभी की नजरें आने वाले दिनों पर टिकी हैं, जहां बड़े राजनीतिक फैसले सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें