नोएडा : नोएडा में तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, चालक सुरक्षित
Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 2, 2026
उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसा हनुमान मंदिर के पास हुआ, जहां चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे नाले में जा समाई।घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार को नाले में फंसा देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि कार चालक की पहचान सुशील त्यागी के रूप में हुई है। राहत की बात यह रही कि हादसे के बाद चालक खुद ही सुरक्षित बाहर निकल आया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को नाले से बाहर निकाला गया।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन