Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

भड़काऊ बयान के बाद मौलाना की माफी : STF ने बिहार से किया गिरफ्तार

Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 31, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। उन्होंने हाथ जोड़कर अपने बयान को गलती बताते हुए कहा कि उनकी जुबान से ऐसे शब्द निकल गए, जो नहीं निकलने चाहिए थे।

मौलाना ने कहा कि वह अपने बयान के लिए शर्मिंदा हैं और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि भाषण देते समय ऐसी बातें न कहें, जिससे किसी व्यक्ति या धर्म को ठेस पहुंचे और सामाजिक माहौल खराब हो। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी माफी की मांग की।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मौलाना को सोमवार को बिहार से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि वह बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट का रहने वाला है और उसका संबंध AIMIM से भी बताया जा रहा है।

दरअसल, मौलाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री की मां, गौमाता और यूपी में गौहत्या विरोधी कानून को लेकर विवादित और भड़काऊ बयान दिया था। इस बयान के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में आक्रोश फैल गया और राज्यभर में 83 से अधिक थानों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

वीडियो वायरल होने के बाद लगातार उनकी गिरफ्तारी की मांग उठ रही थी, जिसके बाद STF ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।