Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

NTA को बंद करने की मांग : NEET परीक्षा रद्द होने पर लखनऊ में छात्रों का प्रदर्शन

Munesh Kumar Shukla Mon, May 18, 2026

NEET परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक मामले को लेकर रविवार को लखनऊ के परिवर्तन चौक पर छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेशनल स्टूडेंट्स एंड यूथ्स फ्रंट (NSYF) के बैनर तले छात्रों ने परिवर्तन चौक से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के साथ जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन में शामिल अनिल राज कोरी ने कहा कि बार-बार पेपर लीक होने और परीक्षा रद्द होने से छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि NTA पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा कराने में पूरी तरह विफल रही है, फिर भी सरकार लगातार उसी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंप रही है।

छात्रों का कहना था कि परीक्षा रद्द होने का मानसिक असर लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई छात्र तनाव और निराशा का सामना कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग भी की।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने दावा किया कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का आत्मविश्वास टूट रहा है और उन्हें अपने भविष्य को लेकर डर सताने लगा है।