Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

लखनऊ : लखनऊ में सुनिधि चौहान का धमाकेदार कॉन्सर्ट

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 8, 2026

लखनऊ में आयोजित एक शानदार लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले इस कॉन्सर्ट में सुनिधि ने अपने लोकप्रिय बॉलीवुड गानों से माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में मौजूद फैंस उनकी आवाज और ऊर्जा से बेहद उत्साहित नजर आए।कॉन्सर्ट के बीच में एक भावुक पल भी देखने को मिला, जब सुनिधि चौहान अपने फैंस के प्यार और समर्थन को देखकर भावुक हो गईं। उन्होंने मंच से दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, “मैंने आपको 100 प्रतिशत दिया है, लेकिन आपने मुझे 1000 प्रतिशत प्यार दिया है। इसे शब्दों में बयां करना मेरे लिए आसान नहीं है।” उनके इस बयान के बाद पूरा मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा।कॉन्सर्ट के दौरान सुनिधि ने अपने कई सुपरहिट बॉलीवुड गीत गाए, जिन पर फैंस झूमते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने कुछ भोजपुरी गानों की भी प्रस्तुति दी। जब उन्होंने लोकप्रिय भोजपुरी गीत तू लगावेलू जब लिपस्टिक गाया, तो दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। फैंस इस गाने पर झूमते और साथ में गाते हुए नजर आए।लगभग तीन घंटे तक चले इस लाइव कॉन्सर्ट में सुनिधि चौहान ने मंच पर तीन बार अपनी ड्रेस भी बदली, जिससे उनकी प्रस्तुति और भी आकर्षक बन गई। हर नए अंदाज में वे दर्शकों के सामने आईं और अपनी शानदार आवाज से माहौल को और भी जोश से भर दिया।कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद भी फैंस के बीच उत्साह बना रहा। कई लोगों ने कहा कि सुनिधि चौहान की परफॉर्मेंस ने सच में “आग लगा दी।” दर्शकों का मानना था कि यह कॉन्सर्ट लंबे समय तक उनके लिए यादगार बना रहेगा।