Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

14th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

: पीजीआई के एपेक्स ट्रामा में सिटी स्कैन की नई मशीन से जांच शुरू।

admin Wed, Jan 17, 2024

लखनऊ

पीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर में लगी सिटी स्कैन की नई मशीन में मरीजों की जांच शुरू हो गई है। यहां डॉक्टर रोजाना ओपीडी एवं भर्ती करीब दो दर्जन मरीजों को सिटी स्कैन लिखते हैं।
अभी तक मरीज संस्थान के पुराने भवन स्थित रेडियोडायग्नोसिस विभाग एवं निजी सेंटर में सिटी स्कैन करा रहे थे।
अब ट्रामा में सिटी स्कैन की सुविधा शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। ट्रामा में पहले से लगी सिटी स्कैन मशीन पुरानी थी।
कोरोना के दौरान मशनी खराब हो गई थी। कई बार मरम्मत करायी गई, लेकिन ठीक नहीं हुई। इससे यहां इमरजेंसी में आने वाले घायलों व भर्ती मरीजों को सिटी जांच कराने में मुश्किलें हो रही थीं। डॉक्टर इन्हें जांच के लिए संस्थान के मुख्य भवन में भेज रहे थे।
यहां लगी सिटी स्कैन में मरीजों का दबाव अधिक होने से मरीजों को जांच की तारीख दी जा रही है। ऐसे में मरीज निजी सेंटर में जांच कराने के लिए मजबूर थे ।
संस्थान प्रशासन ने नई सिटी स्कैन के लिए शासन से अनुमति मांगी थी। मंजूरी मिलने के बाद नई सिटी स्कैन मशीन लगायी गई है।
पीजीआई एपेक्स ट्रामा एपेक्स ट्रामा सेंटर के डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि नई सिटी स्कैन काम करने लगी है। मरीजों की जांच की जा रही है।
15 दिन का ट्रायल पूरा होने पर कम्पनी से संस्थान अपने सुपुर्द ले लेगा। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है।