Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

16th August 2026

BREAKING NEWS

30 अक्टूबर से गौरी में बहेगी शिवमहापुराण की रसधार

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

लखनऊ : लखनऊ पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

Munesh Kumar Shukla Wed, Mar 18, 2026

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और विस्फोटक जांच टीम (वीटीएस) तुरंत मौके पर पहुंच गई और पूरे परिसर की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पासपोर्ट कार्यालय में फिलहाल लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और अंदर मौजूद हर व्यक्ति व सामान की बारीकी से जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

पुलिस और वीटीएस टीम ने ऑफिस परिसर के अंदर और आसपास के इलाकों में गहन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, धमकी किस माध्यम से दी गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच जारी है। तकनीकी टीम भी इस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।