Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

3rd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 02-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 01-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 30-06-2026

अभिजीत दीपके ने बताया- मैं भूख हड़ताल पर क्यों नहीं बैठा

ड्रोन हमलों से ऊर्जा ढांचे पर असर, हालात बने चुनौतीपूर्ण

मंत्रियों को करना होगा इंतजार : योगी मंत्रिमंडल में विभाग बंटवारे पर फंसा पेंच

Munesh Kumar Shukla Mon, May 18, 2026

उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए और पदोन्नति पाए मंत्रियों को अभी विभागों का इंतजार करना पड़ेगा। विभागों के बंटवारे को लेकर केंद्रीय नेतृत्व और राज्य नेतृत्व के बीच सहमति नहीं बन पाने से मामला फिलहाल अटक गया है। अब प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा से वापसी के बाद इस मुद्दे पर अंतिम फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, 10 मई को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उम्मीद थी कि जल्द ही विभागों का आवंटन कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व के साथ हुई बैठकों के बाद भी सहमति नहीं बन सकी। बताया जा रहा है कि कुछ अहम विभागों को लेकर मतभेद बने हुए हैं।

सोमवार को रायपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के दौरान अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के बीच फिर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

विभागों के बंटवारे में देरी का असर निगमों और बोर्डों में खाली पदों की नियुक्तियों पर भी पड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष की नई टीम और दर्जा प्राप्त मंत्रियों की सूची भी तैयार बताई जा रही थी, लेकिन मौजूदा स्थिति के चलते इन घोषणाओं को फिलहाल टाल दिया गया है।

सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री की 20 मई को विदेश दौरे से वापसी के बाद ही विभागों के बंटवारे का अंतिम फार्मूला तय हो सकेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें