Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

27th March 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-03-2026

15 सेकंड के सायरन से दुनिया को दिखाया खतरे का सच

28 मार्च को देश को मिलेगा नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा से उड़ान भरेगा विकास

क्लास में छात्रा को प्रपोज करना पड़ा भारी, प्रोफेसर की पिटाई के बाद नौकरी गई

करोड़ों का राशन गायब, गरीबों तक नहीं पहुंचा हक

योगी आदित्यनाथ : 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स में यूपी के खिलाड़ी करेंगे देश का नेतृत्व

Munesh Kumar Shukla Wed, Mar 25, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में खेल सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में तेजी से काम करने का दावा किया है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र और लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि साल 2030 में अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के शताब्दी संस्करण में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी देश का नेतृत्व करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार की योजना है कि हर मंडल मुख्यालय पर खेल महाविद्यालय स्थापित किए जाएं। साथ ही, प्रत्येक महाविद्यालय को किसी विशेष खेल के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस योजना पर अभी से काम शुरू किया जाएगा, ताकि 2030 तक प्रदेश के खिलाड़ी बेहतर प्रशिक्षण के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकें। उनके अनुसार, ये स्पोर्ट्स कॉलेज और उत्कृष्टता केंद्र खिलाड़ियों के प्रदर्शन को नई ऊंचाई देंगे।

योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतिभा एक अच्छी शुरुआत देती है, लेकिन कड़ी मेहनत ही सफलता तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा, “जितना अधिक पसीना बहाएंगे, जीत के उतने ही करीब पहुंचेंगे। खेल हमें गिरकर फिर उठना और अंततः जीत हासिल करना सिखाते हैं।”

विज्ञापन

जरूरी खबरें