Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ यूपी बनाएगा नया रिकॉर्ड

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 26, 2026

उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में 28 मार्च 2026 एक ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, जिसके साथ ही राज्य एक बड़ी उपलब्धि हासिल करेगा।

इस एयरपोर्ट के शुरू होते ही उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे। इस मामले में यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और केरल जैसे अग्रणी राज्यों को भी पीछे छोड़ देगा।

एक आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2017 तक उत्तर प्रदेश में केवल 4 हवाई अड्डे ही संचालित थे। लेकिन बीते कुछ वर्षों में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। अब प्रदेश में 16 हवाई अड्डों से उड़ानें संचालित हो रही हैं, जबकि 3 अन्य निर्माणाधीन हैं, जिनमें सोनभद्र का म्योरपुर और ललितपुर एयरपोर्ट शामिल हैं।

हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर निवेश किया है। आंकड़े बताते हैं कि 2017-18 से 2025-26 के बीच नागरिक उड्डयन निदेशालय का बजट पांच गुना से ज्यादा बढ़ा है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश अब एयर कनेक्टिविटी के मामले में देश का अग्रणी राज्य बनने की ओर बढ़ रहा है।