Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश को मिला 5वां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 28, 2026

नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर स्थित जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल का भी शुभारंभ किया और MRO (एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) सुविधा का शिलान्यास किया।

इस एयरपोर्ट के शुरू होने के साथ ही उत्तर प्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं। यह राज्य का पांचवां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है, जिससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ अलीगढ़, मथुरा, आगरा, दिल्ली, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे शहरों को सीधा लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके लिए यह दोहरी गर्व की बात है—पहला, उन्हें इस एयरपोर्ट का शिलान्यास करने और अब उद्घाटन करने का मौका मिला, और दूसरा, जिस उत्तर प्रदेश ने उन्हें सांसद बनाया, उसी राज्य के साथ इस भव्य परियोजना का नाम जुड़ गया है।