Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

14th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

परिसीमन बिल पर समर्थन की अटकलों से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

: सपा कांग्रेस सहित विभिन्न लोग भाजपा में शामिल।

admin Wed, Feb 14, 2024

लखनऊ

चुनाव पूर्व भाजपा का कुनबा बढ़ने लगा है। लखनऊ उत्तर के विधायक डा. नीरज बोरा के प्रयासों से मंगलवार को अन्य दलों से आये लगभग पांच सौ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी कालोनी में विधायक कार्यालय के समक्ष आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में सपा, बसपा, कांग्रेस आदि दल छोड़कर आये नेताओं ने समर्थकों समेत भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि के रुप में पधारे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लखनऊ के प्रभारी त्रयम्बक त्रिपाठी ने सभी को सदस्यता दिलाई।

नवागन्तुकों का पार्टी में स्वागत करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ सबका विकास के नारे को मूर्त रुप देकर लोगों के हृदय में अपना स्थान बनाया है।

अब यह दल नहीं दिल का मामला है। अमृत काल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को भागीदारी निभानी होगी। इस अभियान में जो साथ आना चाहें उन सभी का हम स्वागत करेंगे।

भाजपा की सदस्यता लेने वालों में सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विजय रावत, रीता शुक्ला, राजेश कनौजिया, रामजी कश्यप, शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष शीलू जायसवाल, कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी रहे विशाल राजपूत, पूर्व पार्षद प्रत्याशी रामकिशोर लोधी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सुनीता राजपूत, बसपा के जिला मंत्री रवीन्द्र यादव प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता डा. शैलेन्द्र शर्मा अटल ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा महानगर उपाध्यक्ष घनश्यामदास अग्रवाल, महामंत्री रामऔतार कनौजिया, नगर कार्यसमिति सदस्य सतीश वर्मा, मण्डल अध्यक्षगण लवकुश त्रिवेदी, रामशरण सिंह, रमन निगम, राकेश पाण्डेय, पार्षदगण अनुराग मिश्रा, प्रदीप कुमार शुक्ल, पृथ्वी गुप्ता, राघवराम तिवारी, अवधेश त्रिपाठी, मान सिंह यादव, सी.बी. सिंह, रामूदास कनौजिया, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, अंकुश बाजपेयी, सुदर्शन कटियार, पूर्व पार्षद रूपाली गुप्ता समेत पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।