अपराध : गैंगस्टर एक्ट का वांछित गिरफ्तार
सुमेरपुर, उन्नाव। थाना बारासगवर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा०न्याया० भेज दिया। थाना बिहार के दैता गाँव मजरे परसंडा निवासी सूरज पुत्र कल्लू विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। उस पर चोरी डैकती व हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज थे। थाना बिहार में 8 जनवरी को थाना प्रभारी सुब्रत त्रिपाठी ने उस पर उ०प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी एवं क्रियाकलाप नि० अधि० के तहत गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध किया था। पुलिस को इस गैंगेस्टर की तलाश थी। मुखबिर की खास सूचना पर थाना
बारासगवर प्रभारी धर्मेंद्र नाथ मिश्रा , हे0का0 चन्द्रेश कुमार, का0 नीरज यादव, का० नरेन्द्र सिंह ने
थाना बारा सगवर जनपद-उन्नाव 1932
बारासगवर क्षेत्र के कुंभी गाँव से वांछित अभियुक्त सूरज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा० न्याया० भेज दिया गया।
विज्ञापन