योगी : योगी बोले- आज देश और दुनिया का हर बड़ा निवेशक यूपी आना चाहता है
Munesh Kumar Shukla Sat, Feb 28, 2026
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने होली के अवसर पर लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली ऐसा पर्व है जब सभी गिले-शिकवे भुलाकर समाज में भाईचारा और एकता को मजबूत किया जाता है। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले ग्रामीण और गरीब परिवारों की महिलाएं चूल्हे पर रोटी बनाने को मजबूर थीं, जिससे उन्हें धुएं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उपलब्ध कराए गए गैस कनेक्शनों के कारण आमजन के घरों तक रसोई गैस की सुविधा पहुंची है। उन्होंने कहा कि पहले सिलिंडर प्राप्त करने के लिए सिफारिश की आवश्यकता पड़ती थी, जबकि अब पात्र लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है। पाठक ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में हुए बदलावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले राशन कार्ड कोटेदारों के पास रहते थे, लेकिन अब लाभार्थियों को सीधे सुविधा दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कोटेदारों के हितों का भी ध्यान रखा गया है, ताकि व्यवस्था संतुलित रूप से संचालित हो सके। कोरोना काल की चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संकट के समय सरकार ने जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने दावा किया कि अब सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता आई है और बिना किसी ‘जुगाड़’ के नियुक्तियां हो रही हैं। साथ ही उन्होंने तीन तलाक कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि अब इस तरह की प्रथाओं पर रोक लग चुकी है। अपने संबोधन के अंत में ब्रजेश पाठक ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम या भ्रामक प्रचार में न आएं और विकास की प्रक्रिया में सहयोग करें। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन