: लखनऊ का 66वाँ दीक्षांत समारोह सम्पन्न।
Wed, Dec 6, 2023
राज्यपाल की अध्यक्षता में लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ का 66वाँ दीक्षांत समारोह सम्पन्न
------
महिलाएं समृद्ध होती हैं तो दुनिया समृद्ध होती है
------
सशक्त युवा शक्ति से देश का विकास होता है
------
महर्षि भारद्वाज द्वारा विमान प्रौद्योगिकी पर किए गए शोध ने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को प्रेरित किया
------
वैदिक काल से ही हमारे अनुसंधान अत्यंत समृद्ध थे
------
समाज की बुराइयों को दूर करने केे प्रयास हेतु अच्छे नेतृत्व व सकारात्मक सोच की जरूरत
------
उच्चतर शिक्षा में पिछड़ गए लोगों में कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से पर्याप्त क्षमता विकसित करें
-राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल
लखनऊ: 06 दिसम्बर, 2023
प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आज लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ का 66वां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। समारोह से पूर्व राज्यपाल जी ने विश्वविद्यालय में 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में संविधान स्थल का लोकार्पण किया और आज डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
: योगी जी ने किया बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023 का उद्घाटन
Tue, Nov 28, 2023
लखनऊ
आज लखनऊ में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट-2023 के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर 'नए भारत' में खेलकूद की गतिविधियों ने एक नई गति पकड़ी है।
योगी जी ने कहा - इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों एवं आयोजकों को मेरी शुभकामनाएं!
: पी.जी.आई में हुई शासी निकाय की 99 वी बैठक।
Thu, Nov 23, 2023
लखनऊ
एस.जी.पी.जी.आई.एम.एस. की 99वीं शासी निकाय की बैठक श्री दुर्गा शंकर मिश्रा, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार एवं अध्यक्ष एस.जी.पी.जी.आई.एम.एस. की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संस्थान का प्रतिनिधित्व निदेशक, प्रो. आर.के. धीमान, कर्नल वरुण बाजपेयी, रजिस्ट्रार, प्रो. शालीन कुमार, डीन, श्री विश्वजीत राय, वित्त अधिकारी, शासी निकाय के सदस्य और नामित संकाय सदस्यों ने किया। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री प्रार्थसारथी सेन शर्मा, सुश्री किंजल सिंह, डी.जी.एम.ई. सहित वित्त विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
शासी निकाय ने सुपर स्पेशलिटी विभागों में फैक्लटी के पदों को भरने एवं विभिन्न कैडर के कर्मचारियों से सम्बन्धित मुद्दों पर संस्थान के प्रस्तावों को मंजूरी दी। शासी निकाय ने ट्रॉमा एनेस्थीसिया और इंटेन्सिव केयर में पी.डी.सी.सी. कोर्स शुरू करने को भी मंजूरी दे दी। एस.जी.पी.जी.आई.एम.एस. जल्द ही एन.ए.ए.सी. मान्यता के लिए आवेदन करेगा और शासी निकाय को संस्थान के विगत तीन वर्षों की वार्षिक रिपोर्ट से अवगत कराया गया। शासी निकाय को संस्थान की दूरगामी परियोजनाओं से भी अवगत कराया गया।
मुख्य सचिव महोदय ने आयुष विभाग शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें आयुर्वेद, प्राचीन भारतीय चिकित्सा तकनीकों के साथ-साथ आधुनिक एवं स्थापित चिकित्सा पद्धतियों का उपयोग एवं समावेश हो। आयोष विभाग के बन जाने से एस.जी.पी.जी.आई.एम.एस. में रोगियों का समग्र उपचार किया जाएगा। मुख्य सचिव ने एस.जी.पी.जी.आई.एम.एस. को एम्स, नई दिल्ली के मॉडल का अध्ययन करने और जल्द से जल्द यह विभाग शुरू करने के निर्देश दिये।
एस.जी.पी.जी.आई.एम.एस. के इमरजेन्सी विभाग में बिस्तर की क्षमता को मौजूदा 75 बिस्तरों से बढ़ाकर 210 बिस्तरों तक होनी है, तदनुसार, शासी निकाय ने स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार से 32 अतिरिक्त सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारियों (जी.डी.एम.ओ.) की प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी। इससे चौबीसों घंटे इमरजेंसी के संचालन और इमरजेंसी की बेहतर सेवाएं और देखभाल प्रदान करना संभव होगा।