: केनरा बैंक मे लगी आग। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी।
Mon, Nov 20, 2023
लखनऊ
हजरतगंज में नवल किशोर रोड पर स्थित केनरा बैंक की ब्रांच में सोमवार शाम अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं।
मौके पर चलाये जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में बैंक कर्मचारियों को रेस्क्यू किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बैंक के अंदर कई लोग फंसे हैं जिस कारण चीख पुकार मच गई।
50 से ज्यादा लोग अभी भी बैंक के अंदर फंसे हैं जिन्हें बचाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
कई लोगों को बिल्डिंग का शीशा तोड़ कर निकाला गया। बैंक में आग किस कारण लगी इसका अभी पता नहीं चल सका है।
: उमर अंसारी द्वारा शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा।
Fri, Nov 17, 2023
लखनऊ
उमर अंसारी द्वारा शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा मामला,एमपी/एमएलए कोर्ट में उमर अंसारी हुआ पेश,कोर्ट के आदेश पर 2-2 लाख के मुचलके पर जमानत दाखिल,अब 20 नवंबर को होगी अगली सुनवाई, आरोप होंगे तय,जियामऊ में करोड़ों की शत्रु संपत्ति की जमीन पर कब्जा मामला,भाई अब्बास और मुख्तार के नाम कराई फर्जी रजिस्ट्री,लेखपाल ने कराई थी हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज।
: IAS रजनीश दुबे के खिलाफ महिला उत्पीड़न की जांच।
Fri, Nov 17, 2023
लखऩऊ
IAS रजनीश दुबे के खिलाफ महिला उत्पीड़न की जांच,मोनिका गर्ग को सौंपी गई केस की जिम्मेदारी,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव हैं।
मोनिका,2 माह के अंदर सब्मिट करनी होगी जांच रिपोर्ट,1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
रजनीश दुबे,सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सौंपी गई है जांच,एक महिला अधिशाषी अधिकारी ने लगाए थे आरोप,दुबे वर्तमान में पशुपालन विभाग में ACS के पद पर तैनात हैं।