Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-06-2026

रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता पर केंद्रित रही चर्चा

भारत को सस्ते तेल की पेशकश से बदले समीकरण

पीएम मोदी बोले- तकनीक और योजनाओं से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था

वायरल वीडियो ने सहमति और महिलाओं के सम्मान पर छेड़ी बहस

: चीन करवा रहा है भारत सहित कई देशों की जासूसी

admin Fri, Feb 10, 2023

देश विदेश
अमेरिका द्वारा चीन के जासूसी गुब्बारे को गिराए जाने के बाद अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने भारत, जापान आदि देशों को निशाना बनाते हुए कई जासूसी गुब्बारे संचालित किए है और इन देशों की सैन्य जानकारियां जुटाई हैं.
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की सेना, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी उन देशों में निगरानी के लिए अपने जासूसी गुब्बारों का इस्तेमाल करती हैं जिनमें उसकी सामरिक रुचि होती है.
[video width="426" height="240" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2023/02/VID-20230210-WA0032.mp4"][/video]
वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा गुब्बारे के जरिए दूसरे देशों पर निगरानी रखने का काम चीन के दक्षिण तट से दूर हैनान प्रांत से संचालित होता है.
इसके जरिए चीन ने जापान, भारत, वियतनाम, ताइवान और फिलीपींस सहित कई उभरती सामरिक रुचि के देशों और क्षेत्रों की जासूसी की है. चीन इसके जरिए सैन्य जानकारियां जुटाता है.'
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नाम न बताने की शर्त पर अमेरिकी अधिकारियों ने रिपोर्ट में कहा कि इन जासूसी गुब्बारों को चीन की सेना संचालित करती है और पांच महादेशों में इन गुब्बारों को अब तक देखा गया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें