Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

चीन की खदान दुर्घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख : राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भेजी संवेदनाएं

Munesh Kumar Shukla Sun, May 24, 2026

चीन के शांक्सी प्रांत में हुई भीषण कोयला खदान दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और वहां के लोगों के प्रति संवेदना जताई।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि शांक्सी प्रांत में खनन हादसे में लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने भारत की जनता की ओर से राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के नागरिकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को शक्ति मिले। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि जो लोग अब भी लापता हैं, उन्हें जल्द और सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा।

दरअसल, चीन के शांक्सी प्रांत की लियुशेन्यू कोयला खदान में एक बड़ा गैस विस्फोट हुआ था, जिसमें अब तक कम से कम 90 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के समय खदान के भीतर 247 मजदूर काम कर रहे थे और आशंका जताई जा रही है कि कई लोग अभी भी अंदर फंसे हो सकते हैं।

चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, यह दुर्घटना क़िनयुआन काउंटी स्थित खदान में हुई, जो बीजिंग से करीब 520 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट से कुछ समय पहले खदान के सिस्टम में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट मिला था।

हादसे के बाद चीन प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए खदान संचालित करने वाली कंपनी के कई अधिकारियों को हिरासत में ले लिया है। इस दुर्घटना को पिछले एक दशक में चीन की सबसे घातक कोयला खदान दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राहत और बचाव एजेंसियों को निर्देश दिया है कि फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं। साथ ही बारिश के मौसम को देखते हुए खदान क्षेत्र में बाढ़ रोकथाम के विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।